Categories: featured

बलिया के इस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर का निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

बलिया। बांसडीह थाने पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रही थी। हर पुलिसकर्मी में उत्साह था लेकिन बीती शाम बांसडीह थाने के लिए मातम लेकर आई। बांसडीह थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन शनिवार शाम को हुआ। उनके निधन के बाद से पूरे थाने में शोक का माहौल है। हर कोई स्तब्ध है कि कैसे महेंद्र अचानक उनकी आंखों के सामने से ओझल हो गए।

थाने के साथ ही पूरे पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है। महेंद्र यादव हल्का नंबर 1 व 2 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को थाने में कार्यो को निपटाने के बाद सब इंस्पेक्टर महेंद्र यादव आवास पर चले गये, फिर लौटे नहीं। सिपाही उनके आवास पर पहुंचे तो महेंद्र यादव अचेत पड़े थे। उन्हे इस हालत में सिपाही घबरा गए। तुरंत उन्हें सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके अचानक निधन से पूरा पुलिस विभाग शोक मना रहा है। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी पुलिस कर्मी उत्साहित थे लेकिन महेंद्र यादव के निधन की खबर लगते है हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। और महापर्व के जश्न का रंग फीका पड़ गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago