UP बोर्ड परीक्षा: मोबाइल से हल कर रहा था हिंदी का पेपर, तरीका ऐसा कि सब हैरान

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्र हाईटेक तरीके से नकल करते समय रंगे हाथ पकड़ा गया। वह ताबीज में छिपे नैनो मोबाइल के जरिए नकल कर रहा था। उसकी चालाकी केन्द्रव्यवस्थापक ने सीसीटीवी के जरिए पकड़ ली और रस्टिकेट कर दिया। अब पुलिस उस व्यक्ति का पता लगा रही है जो उसे नकल करा रहा था।

गुरुवार को रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई में दूसरी पॉली में इंटर हिंदी की परीक्षा चल रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि एक छात्र अस्वाभाविक तरीके से कॉपी पर लिख रहा था। वह गले में पहने ताबीज को बार-बार हाथ से पकड़ कर कान के पास ले जा रहा था। शक होने पर उन्होंने उसकी तलाशी ली तो पाया गया कि उसने ताबीज में नैनो मोबाइल छिपा रखा था। उसमें एक प्राइवेट कंपनी का सिम लगा था। ईयरफोन के तार पर काला कपड़ा लपेट कर उसे धागे जैसा बना लिया था ताकि किसी को शक न हो। मौके पर पहुंचे जेडी बस्ती मंडल ने नकलची के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago