उन्नाव गैंगरेप: विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान,कहा- तीन बच्चों की मां से रेप असंभव

उन्नाव रेप केस इस समय मीडिया की सुर्खियों में है। रेप केस में बीजेपी विधायक का नाम आने से भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बैकफुट पर है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने रेप के आरोपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर का पक्ष लेते हुए एक विवादित बयान दिया है। बलिया जिले के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि तीन बच्चों की मां से कोई बलात्कार नहीं कर सकता। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ये असंभव है और उनकी पार्टी के विधायक कुलदीप सेंगर को फंसाया जा रहा है। बता दें कि उन्नाव रेप केस में बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप लगे हैं। पीड़िता का कहना है कि विधायक औऱ उनके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेप की शिकायत करने पर पीड़िता के पिता के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इस मामले में बीजेपी विधायक के भाई समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जहां पीड़िता और उसके परिवार द्वारा बीजेपी विधायक पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी के ही विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान में उन्हें बेकसूर बताया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरेंद्र सिंह ने कहा- ‘मैं मनोवैज्ञानिक तौर पर कह रहा हूं कि कोई तीन बच्चों की मां के साथ बलात्कार नहीं कर सकता है। ये बिल्कुल असंभव है। ये कुलदीप सेंगर के खिलाफ रची गई कोई साजिश है। हो सकता है कि लड़की के पिता के साथ किसी ने मारपीट की हो लेकिन मैं रेप के आरोपों को निराधार मानता हूं।’

भाजपा विधायक के इस बयान पर जब हमने उनसे बात की तो वो उल्टा सवाल पूछ बैठे कि आप ही बताइए एक ही महिला के साथ दो भाई कैसे रेप कर सकते हैं। जनसत्ता.कॉम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर कायम हूं और इसको जिसे जिस तरह से लेना है ले ले।

बता दें कि इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक शैलेष सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए पीड़िता के चरित्र पर ही सवालिया निशान लगाए थे। एक न्यूज चैनल में बहस के दौरान एंकर ने भाजपा विधायक से पूछा कि अब तक इस मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इस सवाल के जवाब में पहले तो  विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कह दिया कि यह मामला काफी पुराना है। फिर उन्होंने यहां तक कह दिया कि युवती किसी और के साथ भाग गई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago