presentation images
बलिया में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार और कमांडर जीप की आमने सामने टक्कर हो गई। नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में हुए इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में जीप सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के मुताबिक, नगरा- गड़वार मार्ग के इंदरपुर बाजार में बुधवार सुबह नगरा से बलिया जा रही तेज रफ्तार टाटा टियागो कार सामने से आ रही कमांडर जीप से भीड़ गई।
आमने सामने हुए इस टक्कर के बाद जीप पलट गई। उसमें सवार गोठाई निवासी प्रभु प्रसाद(48) और नरही निवासी हजरूहां (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं कार सवार राजेश गोठाई व उसका एक साथी घायल हो गया। दोनों का उपचार बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…