बलिया में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ चोरों ने रातों-रात एक खेत से लगभग पाँच क्विंटल लहसुन पर हाथ साफ़ कर दिया। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू की। किसानों का कहना है कि चोरों ने आठ बिस्वा खेत में लगभग 5 क्विंटल लहसुन चुराया है। वहीं, जांच में ये पता चला है कि किसान जितना दावा कर रहा है, उससे कम मात्रा में उसका नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, किसान गुप्तेश्वर सिंह रेवती थाना क्षेत्र के नवका गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एक बीघा लहसुन की फसल लगाई थी। बीते शनिवार देर रात चोर करीब आठ बिस्वा में लगभग पांच क्विंटल लहसुन उखाड़कर ले गए।
किसान का कहना है कि उन्होंने करीब एक लाख रुपये खर्च करके एक बीघा में लहसुन की फसल लगाई थी। इस समय बाजार में हरे लहसुन की कीमत 160 रुपये प्रति किलो है। चोरों ने करीब 4.4 क्विंटल फसल चुराई है। इसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के किसान रात में भी अपने खेतों की रखवाली करने लगे हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…