अनोखा प्रदर्शन- गांवों को कटान से बचाने के लिए भैंस के आगे बांसुरी बजा किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क।  सामाजिक संगठन युवा चेतना के उभरते नेता राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने नाकाम उज्ज्वला योजना सहित एक दर्जन गाँवों और शहर के अस्तित्व को गंगा नदी के कटान से बचाने के लिए बांध निर्माण कराने के लिए भैंस और बांसुरी के साथ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान रोहित कुमार सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को उज्ज्वला योजना का शुभारंभ बलिया के हैबतपुर गाँव से किया था। प्रधानमंत्री कई बार इस गाँव में आ चुके हैं।

अभी 4 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैबतपुर आए थे, लेकिन बांध निर्माण के लिए उन्होंने भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, मोदी-योगी सरकार भैंस की तरह कितना भी कुछ कीजिए असर नहीं पड़ता है। युवा चेतना उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि और बलिया के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई दिल्ली तक लड़ेगी। 2022 में महापरिवर्तन सुनिश्चित है।

बलिया के विकास की लड़ाई के लिए अंतिम साँस तक लडूंगा। हमारी प्राथमिकता बलिया की तरक़्क़ी है। रोहित के साथ प्रदर्शन के दौरान मोहन सिंह, बैजू राय, नकुल राय, अजय ओझा, सैफ नवाज,डा. सुनील राय, सद्दाम हुसैन, आदित्य चौबे, किशन राय, राकेश खरवार, दीपक पासवान, रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago