Categories: बलिया

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चतुर्वेदी पहुंचे बलिया, नीरज शेखर के समर्थन में की मतदान की अपील

बलिया में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की चुनावी सभाओं का दौर जारी है। हर दिन अलग अलग पार्टियों के दिग्गज चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में आज संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया के भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए प्रचार करने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चतुर्वेदी बलिया पहुंचे। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता की।

इस दौरान उन्होंने भारत सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नीरज शेखर के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर सिफारिश की। उन्होंने कहा कि लोककल्याण की सरकार चल रही है और उसकी तीसरी पारी शुरू होने वाली है। भृगु की धरती से चंंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर चुनाव लड़ रहे हैं। धरती ने इस बार यह तय कर लिया है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। वर्तमान में कुछ सनातन धर्म का अपमान करने वाले राजनीति में सक्रिय दिख रहे हैं। मगर सनातन धर्म का अपमान करने वाले टिक नहीं सकते। हमें उस विकसित भारत में रहना है जो दुनिया में अपना विशेष स्थान रखे। इस महती कार्य के लिए नरेंद्र मोदी आवश्यक हैं। मोदी को मजबूत करने के लिए बलिया से नीरज शेखर जरूरी हैं। उन्होंने कहा नीरज शेखर को जनमानस ने बलिया से दिल्ली भेजने का निश्चय कर लिया है।

इसके अलावा अश्विनी चतुर्वेदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। पवन सिंह को भाजपा से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव के सवाल पर कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव जीत रहे हैं। हेलीकॉप्टर में केक काटने के सवाल पर कहा कि पप्पू और गप्पू की बैतरणी हवाई जहाज से भी पार नहीं होगी। चार जून को देश से विपक्ष का सूपड़ा साफ होने वाला है। प्रेसवार्ता के समय वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री ने नगर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंवाद भी किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

4 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

4 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago