Categories: बलिया

बलिया से लोकसभा उम्मीदवार सनातन पांडेय पहुंचे जनता के बीच, मांगा आशीर्वाद

बलिया से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं और जनता के बीच पहुंचकर मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों ग्रामसभा में सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा।

उन्होंने कहा कि द्वाबा की भूमि क्रांतिकारियों की भूमि हैं। जब -जब सत्ता निरंकुश हुई हैं। इसी इलाके ने आगे बढ़कर निरंकुश सरकार के खिलाफ नेतृत्व किया है। आज देश का लोकतंत्र संकट में है। युवा बेरोजगारी से कराह रहे है। किसान अपनी समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक साधारण परिवार का सदस्य हूं। मैं आम आदमी की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। आज लोगों के सामने महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या हैं।

उन्होंने इंडिया गठबन्धन का लक्ष्य बताते हुए कहा कि सरकार बनते ही अग्निवीर योजना समाप्त की जाएगी। देश के हर गरीब को 10 किलो अनाज दिया जाएगा। महिलाओं के खाते में 100000 एक लाख रुपया नगद दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर 8500 रुपया बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना निश्चित किया जाएगा। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, तारकेश्वर मिश्र, दशरथ यादव, शैलेश सिंह, शामू ठाठुर, कृष्ण बिहारी आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago