Categories: देश

किसानों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, धान के लिए MSP में की भारी बढ़ोत्तरी

केंद्र सरकार 2019 के आम चुनाव से पहले खरीफ फसल में लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. धान के न्यूनतम मूल्य में 200 रुपये का इजाफा हो गाय है. सरकार ने एमएसपी को 1,750 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. बता दें कि धान के अलावा खरीफ में 13 अन्य फसलें हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि मंत्रिमंडल आगामी बैठक में खरीफ फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य उसके उत्पादन खर्च का कम-से-कम डेढ़ गुना तक बढ़ाने को मंजूरी देगी. सूत्रों के अनुसार, सरकार ने खरीफ फसलों के एमएसपी की घोषणा में देरी की है. वह इस तरह के बड़े राजनीतिक फैसलों का बजट पर पड़ने वाले बोझ को लेकर आकलन कर रही थी.

कृषि मंत्रालय ने किया प्रस्ताव
कृषि मंत्रालय ने खरीफ फसलों के लिए ऊंचे एमएसपी का प्रस्ताव किया था. मंत्रालय ने सरकार की सलाहकार संस्था सीएसीपी की सिफारिश के मुकाबले ऊंची दर का प्रस्ताव किया था. बंपर कृषि उत्पादन के बाद ज्यादातर कृषि उपज के दाम घटने से किसानों के असंतोष को देखते हुए कृषि मंत्रालय ने यह प्रस्ताव दिया था.

बुवाई से पहले किया जाता है फैसला
सरकार ने इस साल बजट में कहा था कि वह फसलों का एमएसपी लागत का कम-से- कम डेढ़ गुना करेगी. साल 2014 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख चुनावी वायदा भी था. सामान्यत: एमएसपी की घोषणा फसलों की बुवाई से ठीक पहले की जाती है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago