सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि भाजपा से अगर बात बिगड़ी तो सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। .
उन्होंने बुधवार को लोस की सभी 80 सीटों पर प्रभारी बनाए जाने की घोषणा कर दी। साथ ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अक्तूबर तक पिछड़ी और अनुसूचित जाति आरक्षण में बंटवारा करें, वर्ना नवंबर से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। हमीरपुर से प्रेमचंद्र प्रजापति और चंदौली से सुनील पटेल को प्रभारी घोषित किया। उन्होंने कहा कि समय आने पर प्रभारियों को ही प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। .
बुधवार को पार्टी की मासिक बैठक में ओमप्रकाश राजभर ने संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। ब्लॉक, विधानसभा और जिला कमेटियों के पुनर्गठन का काम शीघ्र करने को कहा। बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने की बात कही। बातचीत में श्री राजभर ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ी जातियों के 27 फीसदी आरक्षण को तीन हिस्से पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा में बांटने के मुद्दे पर उनकी बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य नेताओं से हुई है।
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…