बलिया पहुची आम आदमी पार्टी की यात्रा, संजय सिंह बोले- देश लोकतंत्र से चलेगा किसी के डंडे से नहीं

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कहा कि फैसले से यह तय हो गया है कि देश लोकतंत्र, आम आदमी के वोट या चुनी हुई सरकारों से ही चलेगा, किसी  के डंडे से नहीं। यदि चुनी हुई सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा तो लोकतंत्र या संविधान नहीं बचेगा।

बनारस से जनआक्रोश यात्रा लेकर बलिया की सीमा में पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक दिल्ली कैबिनेट का निर्णय एलजी को मानना होगा। भाजपा द्वारा आम आदमी पार्टी पर दिल्ली पर अराजकता फैलाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि हमने शौकिया धरना-प्रदर्शन नहीं किया। जब हमारी फाइलों पर एलजी महोदय बैठे रहे, राशन की होम डिलेवरी समेत 50 सेवाओं की घर-घर पहुंचाने की बात नहीं मानी गयी तो ऐसे में हमें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। एलजी (उप राज्यपाल) को इस फैसले का स्वागत करते हुए यह *समझ लेना चाहिए कि देश आजाद हो चुका है।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago