Categories: बलिया

11 अक्टूबर को बलिया से होगा समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा का शुभारंभ

बलियाः बैरिया में समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में समाजवादी चिंतक और विचारक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती 11 अक्टूबर 2022 को धूमधाम से मनाई जाएगी। उनकी जयंती के शुभ अवसर पर बलिया उत्तरप्रदेश से समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।

यात्रा की शुरुआत बलिया के जयप्रकाश नगर गांव से होगी, जो गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर शहर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा होते हुए हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद जनपद मुख्यालय से होकर नोएडा जिला मुख्यालय से नई दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय पर पहुंचेगी। जहां शिक्षा एक समान हो के संबंध में ज्ञापन एवं मांग पत्र देकर यात्रा का समापन होगा।

राधेश्याम के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हो गई है। मुख्य अतिथि के रुप में समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर शामिल होंगे और राज्यसभा सांसद मानननीय संजय सिंह मुख्य वक्ता होंगे। वहीं विधायक संदीप सौरव विशेष अतिथि होंगे। रैली के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने बताया कि यात्रा जहां जहां से गुजरेगी वहां जग जागरण के लिए मानचित्र सभा को संबोधित किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 week ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago