Categories: बलिया

चित्तू पांडेय क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का प्रोजेक्ट क्यों हो गया रद्द?

बलिया जिले के चित्तू पांडेय क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का प्रोजेक्ट निरस्त कर दिया गया है। अंडरपास बनाने की परियोजना के रद्द होने के साथ ही चित्तू पांडेय क्रासिंग पर जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद ने भी दम तोड़ दिया है। रेलवे के इंजीनियरों ने अपनी रिसर्च में पाया है कि क्रासिंग के पास अंडरपास नहीं बनाई जा सकती है। जगह कम होने की वजह से यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया है।

शहर को भारी जाम से मुक्ति दिलाने के मार्च, 2021 में एक पहल शुरू की गई। जिसके तहत चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के पास एक अंडरपास बनाने की योजना बनी। रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। रेलवे विभाग और सेतु निगम को संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।

छह महीने से इस योजना पर काम हो रहा था। रेलवे विभाग और सेतु निगम लगातार अध्ययन कर रहा था। अध्ययन के दौरान ही रेलवे विभागों के इंजीनियरों ने पाया कि क्रासिंग के पास अंडरपास बनाने के लिए जगह पर्याप्त नहीं है। साथ ही क्रासिंग के दोनों ओर कई बड़े निर्माण भी हैं। जिन्हें तोड़ा नहीं जा सकता है।

लंबे अध्ययन के बाद रेलवे विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यह बात बताई है कि चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास बनाना संभव नहीं है। बता दें कि क्रासिंग नजदीकी क्षेत्रों में ही रोडवेज बस स्टेशन, कचहरी और कई अन्य सरकारी कार्यालय भी हैं। शहर का व्यस्त इलाका होने की वजह से हर दिन घंटों इस क्रासिंग के पास लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

चित्तू पांडेय क्रासिंग पर ट्रेनों का दबाव भी अधिक है। जिसकी वजह से दिन भर में कई बार क्रासिंग ठप पड़ा रहता है। गाड़ियों की आवाजाही शुरू होते ही जाम लग जाता है और फिर लोगों को घंटों इस मुसीबत का सामना करते हैं। अंडरपास की योजना से जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन प्रोजेक्ट के रद्द होने के साथ ही यह उम्मीद चकनाचूर हो गई है।

Akash Kumar

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago