बलिया। जनता की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक से 4 को जोड़ने के लिए बना नया फुट ओवरब्रिज चालू कर हो गया है। इसका निर्माण पिछले दो सालों से चल रहा था। तीन करोड़ से फुट ओवरब्रिज और स्वचालित सीढ़ी का कार्य हुआ है। सोमवार को किसान आंदोलन के कारण प्लेटफार्म पर बिना टिकट प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे। बाजार जाने और ट्रेन पकड़ने के लिए हर किसी ने नए फुट ब्रिज का इस्तेमाल किया। इस पर काफी चहल पहल रही, इसके शुरू होने से सिविल लाइन क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को ट्रैक पार करने से मुक्ति मिली।
9 माह पहले तोड़ा गया था 125 साल पुराना ओवरब्रिज- शहर दो हिस्सों में बंटा है। पहला सिविल लाइन तो दूसरा चौक क्षेत्र। चौक में मुख्य बाजार है और सिविल लाइन में सभी प्रशासनिक कार्यालय और जिले की सबसे ज्यादा आबादी है। रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड के सामने फुटओवर ब्रिज था, यह ब्रिज छोटी लाइन के समय का था, जो करीब 125 वर्ष पुराना था। प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते थे। रेलवे ने प्लेटफार्म चार का विद्युतीकरण करने के लिए जनवरी में इसे तोड़ दिया, इसके चलते हजारों लोग रेलवे पटरी पार करते हए आने-जाने को विवश थे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…