Categories: बलिया

बलिया में बेखौफ बदमाश: शुक्रवार रहा अपराधों का दिन, दो जगह हुई लूट की वारदात

लगता है बलिया में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। यही वजह है कि जनपद में आए दिन लूट व छिनैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार देर रात जनपद के दो अलग-अलग हिस्सों में लूट की घटनाएं सामने आई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

पहला मामला गड़वार थाना क्षेत्र से है जहां सुखपुरा मार्ग पर कुछ बदमाश गाड़ी ओवरटेक करते हुए दुकानदार से 70 हजार रुपए से भरा बैग छीन ले गए। इधर सिंहाचवार चट्टी के समीप बंद पड़े कोल्डडिंक की फैक्ट्री के पास भी लूट की घटना घटी जहां दो बाइक पर सवार बदमाशों ने एक शिक्षक की बाइक छीन ली और भाग गए। अध्यापक ने शोर मचाया तब तक बदमाश बाइक छोड़कर असलहे से फायर करते हुए भाग निकले।

बताया जा रहा है कि खड़ीचा गांव निवासी हरीन्द्र प्रसाद व महेश वर्मा की पार्टनरशिप में  गड़वार में यूनियन बैंक के समीप पेंट व हार्डवेयर की दुकान है। वह देर शाम अपने दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जब वह गड़वार – सुखपुरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर आगे से गाड़ी को घेर लिया।

पहले से घात लगाए बैठ अन्य बदमाशों ने दोनों दुकानदारों के साथ मारपीट की और बैग छीनकर भाग गए। बैग में 70 हजार रुपए थे। घटना की सूचना रात में ही दुकानदार ने संबंधित थाने में जाकर लिखित तहरीर देकर दे दी। पीड़ित दुकानदार द्वारा मारपीट व छिनैती करने वाले कुछ बदमाशो की पहचान भी की गई है जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वहीं गड़वार की घटना को लेकर जानकारी मिली कि लोहटा गांव निवासी शिक्षक नितेश कुमार गुप्ता को दो बाइक पर सवार हथियार बन्द बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री के समीप बाइक छीनकर भागने लगे। शिक्षक द्वारा आवाज देने पर आसपास के लोग शोर मचाने लगे।  लोगों की भीड़ देख बदमाश पकड़े जाने के डर से कुछ दूर पर मोटरसाइकिल छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। फिलहाल दोनों की मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago