बलिया के उलेमा ने किया SC के फ़ैसले का स्वागत, पर बोले- हमें ख़ैरात की ज़मीन नहीं चाहिए

बलिया डेस्क: अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला आने के बाद बलिया में मुस्लिम समुदाय के इल्मियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।मौलाना से लेकर हाफिज और हाजियों ने एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से इस्तकबाल किया। वहीं उन्होंने फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा है कि जब जमीन हमारी नहीं है तो पांच एकड़ जमीन किस बात की दी जा रही है।

उन्होंने साफ़ कहा है कि खैरातऔर बंजर जमीन में मस्जिद की तामीर नहीं होती है। मौलाना मुहम्मद नसीम खां ने बताया कि मुस्लिम पांच एकड़ जमीन के लिए मोहताज नहीं है। उन्होंने आग कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं। फिर भी फैसला टाइटल सूट का होना था, अगर हमारा हक जमीन पर नहीं था तो हमें किसलिए पांच एकड़ जमीन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद अगर बनानी है तो लीगल तरीके से जमीन खरीदकर उस जमीन पर म‌स्जिद की तामीर कराने के लिए मुसलमान खुद सक्षम है। हमें खैरात की पांच एकड़ जमीन नहीं चाहिए।इसके अलावा हाफिज अख्तर रजा बलियावी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट को यह मालूम होना चाहिए कि खैरात की जमीन में कभी मस्जिद की तामीर नहीं कराई जा सकती है।

मुसलमान समुदाय के लोग इबादत के लिए जमीन खरीदकर मस्जिद बनाने में सक्षम है।हाजी कमरूद्दीन खां का कहना है कि हम अपने अल्लाह के लिए जमीन खरीदकर मस्जिद की तामीर कराने में सक्षम है। हमें किसी की खैरात की जरूरत नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago