अयोध्या मामले पर फैसले के चलते यूपी, समेत कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

अयोध्या मामले पर आज (शनिवार) आने वाले फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, जम्मू और कर्नाटक में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश में स्कूल और कॉलेज शनिवार से सोमवार तक बंद रहेंगे. वहीं बाकी राज्यों में शनिवार को ही शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का आदेश है.

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह ने शुक्रवार रात बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 9  नवंबर से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे.  दिल्ली में सभी निजी स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी गई  है और सभी सरकारी स्कूल महीने का दूसरी शनिवार होने की वजह से वैसे ही बंद रहेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है. यूपी सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रशासन राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.  कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  सुप्रीम कोर्ट शनिवार को सुबह 10:30 बजे अयोध्या विवाद पर अपना

ऐतिहासिक फैसला सुनाएगा. मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 16 अक्टूबर को 40 दिनों की मैराथन सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इससे पहले आज उन्होंने उत्तर प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से इस संबंध में कानून-व्यवस्था की व्यवस्था पर चर्चा की. बेंच के अन्य सदस्य जस्टिस एसए बोबडे, डी वाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्दुल नाज़ेर हैं.

सुरक्षा के मद्देनजर देश के तमाम राज्यों से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 12,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. अयोध्या में स्थिति की निगरानी के लिए ड्रोन के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए हैं. अयोध्या पुलिस ने एक मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है, जिसके जरिए वे 16,000 स्वयंसेवकों की मदद से जमीनी स्थिति की निगरानी करेंगे. 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

13 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago