बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के 2 युवकों की पंजाब के जांलधर में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से एक को हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार भीटा गांव निवासी छोटू 18 वर्ष पुत्र फुलबदन यादव, आशुतोष यादव 20 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव, अतुल यादव 19 वर्ष पुत्र रामशब्द यादव और अंकित यादव 19 वर्ष पुत्र अवधेश यादव सभी युवक पंजाब प्रान्त के जालन्धर में एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे।
शनिवार शाम चारों युवक उस समय हादसे का शिकार हो गए जब चारों ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर टेम्पो से लौट रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस दर्दनाक हादसे में आशुतोष यादव और छोटू की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अतुल यादव और अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमे अतुल की स्थिति चिन्ताजनक है। जिनका वही पर इलाज चल रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…