बलिया। उत्तरप्रदेश में बदमाश आज भी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। जिन्हें पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। जहां एक किशोरी से पहले तो कथित गैंगरेप किया गया और फिर उसे पीटा भी गया। ये पूरा मामला बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र का है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 2 नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पहले रेप फिर धमकी देकर गैंगरेप- मामले में किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने 6 महीने पहले उसके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो भी बना लिया। और फिर वीडियो के दम पर उसे ब्लेक मेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किशोरी को मिलने बुलाया। जहां युवक के साथ अन्य युवक भी थे। जिन्होंने हाथ-मुंह रस्सी से बांधकर मारपीट की और गैंगरेप किया।
वहीं एएसपी विजय त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर भीमपुरा थाने में दो युवकों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…