Categories: बलिया

पंजाब में हुए हादसे में उभांव के 2 युवकों की मौत, 2 घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के 2 युवकों की पंजाब के जांलधर में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में 2 युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से एक को हालात गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार भीटा गांव निवासी छोटू 18 वर्ष पुत्र फुलबदन यादव, आशुतोष यादव 20 वर्ष पुत्र घनश्याम यादव, अतुल यादव 19 वर्ष पुत्र रामशब्द यादव और अंकित यादव 19 वर्ष पुत्र अवधेश यादव सभी युवक पंजाब प्रान्त के जालन्धर में एक रेस्टोरेंट में नौकरी करते थे।

शनिवार शाम चारों युवक उस समय हादसे का शिकार हो गए जब चारों ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर टेम्पो से लौट रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस दर्दनाक हादसे में आशुतोष यादव और छोटू की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अतुल यादव और अंकित गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमे अतुल की स्थिति चिन्ताजनक है। जिनका वही पर इलाज चल रहा है।घटना की खबर लगते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago