Categories: बलिया

बलिया में अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

बलिया में शनिवार की रात हादसों की रात रही। अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा नगरा में हुआ, जबकि दूसरी घटना दुबहड़ थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पहला हादसा नगरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां चंदाडीह निवासी 30 वर्षीय दिनेश यादव टेंपो चलाता था। जो शनिवार रात एनएच-31 पर बैरिया की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। जब वो दुबहड़ थाना क्षेत्र के दादा के छपरा के पास पहुंचा तो अचानक ऑटो पलट गया। घटना के बाद लोग दौड़कर पहुंचे और ऑटो के नीचे दबे चालक दिनेश को बाहर निकलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि जांच के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर दूसरा हादसा रसड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां राघोपुर निवासी 38 वर्षीय संतोष यादव शनिवार रात बाइक से नगरा की ओर से घर जा रहा था। वह नगरा-रसड़ा मार्ग पर स्थित स्कूल के पास पहुंचा तब किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीएचसी नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago