बैरिया में पॉलेटेक्निक कॉलेज सपा की देन, भाजपा अधूरे काम का फीता काटती है- पूर्व विधायक

बलियाः  रविवार यानी आज बैरिया के इब्राहिमाबाद में पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण होने जा रहा है। इस दौरान ऐतिहासिक द्वाबा शिक्षा महोत्सव का आयोजन भी होगा। भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने इस कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने की अपील की है। भाजपा के द्वारा एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण किया जा रहा है। इस पर सपा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बैरिया से पूर्व विधायक सपा के जय प्रकाश अंचल ने भाजपा पर श्रेय की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल श्रेय लेने का काम करती है। जय प्रकाश अंचल ने कहा कि बैरिया का विधायक रहते हुए मैंने अपने कार्यकाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्वीकृति दिलाई थी। इस कॉलेज के काम का पूरा श्रेय समाजवादी पार्टी को जाता है। आज इस निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण होगा।

अंचल ने कहा कि अभी भी इस कॉलेज के सारे काम आधे-अधूरे हैं लेकिन भाजपा सरकार अपनी विदाई की डर से निर्माणधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण आज ही कर रही है।  निर्माणधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण स्पष्ट करता है कि इस बार वर्तमान विधायक की विदाई तय है। सपा के कामों का फीता काटने वालों का इस बार हार सुनिश्चित है। उन्होंने अपने पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया।

आगे लिखा कि विधानसभा बैरिया में समाजवादी पार्टी के सरकार में हुए सभी कामों को अपना काम बताने में लगे है बैरिया के विधायक जी, लेकिन जनता सब देख रही है, जान रही है की ये पॉलिटेक्निक कॉलेज अंचल जी के प्रयास का देन है। बैरिया के वर्तमान विधायक पूरे पाँच साल सिर्फ़ एक काम के प्रयास में रह गए और ये सफल भी हुए रहे वो है बैरिया में दारू और बालू का विकास होना।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago