बलिया में तेज़ आंधी और बारिश से दो लोगों की मौत

पूर्वांचल के कई जिलों में बुधवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया।
इससे जहां भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं पेड़ और पोल गिरने से नुकसान भी हुआ। बलिया शहर से सटे जेपी नगर में आंधी के चलते नीम का पुराना पेड़ सड़क पर धाराशायी होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन भी घंटो बाधित रहा। वाराणसी में भी मौसम की करवट के कारण सुबह से धूप का तेज कुछ कम रहा। हवाअों ने गर्मी से काफी राहत दी।

खबर के मुताबिक सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुहीं निवासी 18 वर्षीय हैप्पी व 24 वर्षीय मनोज सिंह शहर से गड़वार की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि वह शहर से सटे जेपी नगर (पहाड़ीपुर) के पास पहुंचे तभी आंधी से नीम का पेड़ धाराशायी हो गया। इस घटना में दोनों पेड़ के नीचे दब गये। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग अस्पताल पहुंच गये। बताया जाता है कि मनोज बांसडीह के घोघा चट्टी पर पाईप आदि सामानों की दुकान चलाता था। वह व्यापार के सिलसिले में गांव के ही हैप्पी के साथ गड़वार जा रहा था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago