उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की बुधवार को करीब 3 बजे आगरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने दरवेश को तीन गोलियां मारीं, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. जिस शख्स ने दरवेश को गोली मारी, उसका नाम मनीष शर्मा बताया जा रहा है. मनीष ने दरवेश को न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में ही गोली मारी.
आगरा की अधिवक्ता दरवेश यादव यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं. वह बुधवार को आगरा पहुंचीं थीं, जहां दीवानी परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम चल रहा था.
पुलिस ने मनीष और दरवेश दोनों को आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां दरवेश को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि मनीष शर्मा का इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, दरवेश यादव और अधिवक्ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. पूरा मामला क्या था, किस बात पर झगड़ा हुआ, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…