बेल्थरा रोड के एसडीएम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, मौके पर वादकारी, अधिवक्ताओं व पेशकार ने किसी तरह बीचबचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद उभांव एसएचओ ने हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर ले जाने लगी तो अधिवक्ता न्यायालय से प्रतिवादी को पकड़ने का विरोध करने लगे। इसे लेकर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई। जिसके चलते एसडीएम कोर्ट को स्थगित करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के ससन बहादुरपुर गांव के दलित बस्ती में दो पट्टीदारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष से अमित कुमार और सरोज देवी (देवर-भाभी) एवं विपक्षी रीमा कुमारी समेत तीन लोगों को बुधवार को एसडीएम कोर्ट के समक्ष पेश किया।
कोर्ट में विपक्षी रीमा कुमारी का भाई अमरनाथ भास्कर ऊर्फ रिंकू व अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान अमित कुमार और अमरनाथ में विवाद होने लगा। दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द कहे और जमकर कहासुनी के बाद अमित ने अमरनाथ को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद आक्रोशित दूसरे पक्ष व अधिवक्ताओं ने गिरफ्तार अमित की धुनाई कर दी।
मौके पर पेशकार ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग किया। हंगामे की सूचना मिलने पर उभांव एसएचओ मौके पर पहुंचे, उन्होंने विपक्षी अमरनाथ को हिरासत में लिया। इससे अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने अमरनाथ को छोड़ने की बात कही। पुलिस व वकीलों में कहासुनी हुई। वहीं मारपीट का आरोपी भाग निकला। इधऱ रीमा कुमारी के भाई रिंकू ने कार्यवाही नहीं होने पर खुदकुशी करने की चेतावनी दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…