बलिया में कोविड प्रोटोकाल के उल्लं’घन पर दो नर्सिंग होम को नो’टिस, डीएम ने 3 दिन में जवाब देने को कहा

बलिया डेस्क :  बलिया डीएम ने प्राइवेट नर्सिंग होम के लिए जारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर दो अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। लाइफ केयर क्लिनिक के डॉ एम आलम व अशर्फी अस्पताल के हरेंद्र सिंह को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है कि क्यों न आपके अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए।

दरअसल, जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि 11 सितम्बर को मृत अच्छेलाल खरवार 6 सितंबर को लाइफ केयर क्लीनिक में मुंह में छाले व सांस लेने में परेशानी के साथ गए। उनकी कई तरह की जांच की गई, लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराया गया। उसके बाद 8 सितंबर को अशर्फी अस्पताल में SARI के लक्ष्मण के साथ भर्ती हुए।

वहां भी उनका कोरोना टेस्ट नहीं किया गया। इसकी जानकारी कहीं से नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद को हुई। वे अस्पताल गए और मरीज का टेस्ट कराया तो पॉजिटिव निकला। फिर वहां से एल-2 अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी ने नोटिस में कहा है कि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने, यानि समय पर कोरोना जांच नहीं कराने की वजह से मरीज के इलाज में विलंब हुआ।

साथ ही अस्पताल में भर्ती एवं आने वाले मरीजों में भी संक्रमण की प्रबल संभावना पैदा हुई। इसके लिए दोनों अस्पताल के संचालक की जवाबदेही तय करते हुए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

एक बार फिर जारी की सबके लिए चेतावनी- जिलाधिकारी ने कहा है कि पहले से ही प्राइवेट अस्पतालों के लिए प्रोटोकॉल जारी किया गया है कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को प्रवेश से पहले पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनिंग तथा संदिग्ध मरीजों को अलग कर उनकी जांच कराने के बाद ही इलाज शुरू किया जाए।

अगर कोई पॉजिटिव मिलता है तो कोविड कमांड सेंटर को सूचना दी जाए, ताकि समय से इलाज किया जा सके। लेकिन संज्ञान में आया है कि इसके अनुपालन में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago