बांसडीह. सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिनहा गांव में रविवार की शाम गांव के ही डीहा बाबा के पोखरे में स्नान करते समय दो ममेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
रेवती निवासी प्रिंस गोंड (7) पुत्र जितेंद्र गोंड अपने मामा के गांव बिनहा थाना सहतवार मानिकचंद्र के यहां आया हुआ था. रविवार की शाम वे मामा के लड़के अभिषेक गोंड (8) के साथ गांव ही डीहा बाबा के पोखरे में स्नान करने के लिए गया हुआ था. इस दौरान दोनों बच्चे जिस वक्त पोखरे में नहा रहे थे, आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को गहरे पानी में जाने से मना किया, लेकिन लड़कों ने किसी की एक न सुनी और देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गया. आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों का प्राणपखेड़ू उड़ चुका था. मौत की सूचना गांवों में पहुंचते ही कोहराम मच गया, परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…