बलियावासियो को मिली राहत, घंटो बैठक के बाद इन क्षेत्र में दी गई छूट !

बलिया। लॉकडाउन-3 में जिले को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि सोमवार यानि 4 मई से किराना व सब्जी-फल की चिह्नित दुकानें ही तय रोस्टर के मुताबिक खुलेंगी लेकिन उनका समय सुबह 7 बजे से 10 बजे की बजाय सुबह 7 बजे से शाम के सात बजे तक होगा। दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी सख्ती से पालन करना होगा।

गांवों में ईंट-भट्ठा व आटा चक्की भी चल सकेंगे। ईंट-भट्ठा संचालकों को इसके लिए खनन विभाग से अनुमति लेनी होगी। जिले की सीमाएं पहले की तरह पूरी तरह सील रहेंगी तथा बिना अनुमति दूसरे जिलों से आवाजाही नहीं हो सकेगी। शराब की दुकानों को भी खोलने का आदेश हुआ है। इसके अलावा बाजार की अन्य दुकानों को खोलने के साथ ही अन्य गतिविधियों के संचालन के बावत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज बैठक में कुछ निर्णय होने की उम्मीद है।

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि अपना जनपद भले ही ग्रीन जोन में है लेकिन आसपास के सभी जिले ऑरेंज या रेड जोन में हैं। ऐसे में हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। लॉकडाउन-3 में मिलने वाली ढील के सवाल पर डीएम ने कहा कि किराना, सब्जी, फल की दुकानों को जो रोस्टर पहले से तय है, वही दुकानें खुलेंगी।

हालांकि उनका समय बढ़ गया है। इसके अलावा गांव में वे दुकानें खोली जाएंगी, जो बाजार या भीड़-भाड़ वाली जगह पर नहीं होंगी। दुकानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना होगा।

बताया कि दवा दुकानों के सम्बंध में अलग से निर्देश जारी किया गया है। बाजार में कपड़ा व अन्य सामानों की दुकानों के खोलने के सवाल पर डीएम ने कहा कि इसके लिए चार मई को बैठक के बाद निर्णय किया जाएगा।

डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शराब की दुकानें भी चार मई यानि आज से खुलेंगी। हालांकि बिहार की सीमा से सटी दुकानों को खोलने की कत्तई अनुमति नहीं होगी। बताया कि शराब दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित दुकानदार की होगी। इसकी अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago