बलिया- गंगा नहाने गए बीएसएफ जवान समेत दो की मौत, मचा कोहराम !

बलिया –  गंगा नहाने गए बीएसएफ जवान समेत दो लोग की रविवार को डूबने से मौत हो गई। घंटों प्रयास के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गये। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मातम पसर गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मूलत: बक्सर में राजपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रितेश यादव सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जैसलमेर में तैनात थे। उनका परिवार पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में रहता है। उनकी ससुराल यहां मुहम्मद दियारा में है। उनके साले की शादी 26 मई को थी। उसमें शामिल होने के लिए वह यहां आये थे।

रविवार सुबह वह अपने चचेरे साले 15 वर्षीय हरिओम व अन्य युवकों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान ही वह गंगा में डूबने लगे। जीजा को बचाने के प्रयास में हरिओम व चार अन्य युवक भी नदी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने चार अन्य युवकों को तो बचा लिया लेकिन रितेश व हरिओम गहरे पानी में समा गये।

जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों की तलाश शुरू कराई। घंटों प्रयास के बाद उनके शव बाहर निकाले गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

12 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago