बलिया। अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। जिसके क्रम में एसडीएम बेल्थरारोड व आबकारी इंस्पेक्टर ने भीमपुरा सहित कई बाजारों में स्थित शराब की दुकानों पर छापेमारी कर स्टॉक आदि का मिलान किया।
देशी शराब की दुकान में गंदगी और आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास का कचरा फैले देख एसडीएम भड़क गए और सेल्समैन को सफाई रखने और कूड़े के ढेर को हटाने की हिदायत दी।
एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव व आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग सिंह रविवार की दोपहर अचानक भीमपुरा बाजार पहुँचे और बाजार में स्थित बियर, अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों की जांच की। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, रेट सूची आदि का मिलान किया।
सेल्समैनों को रेट से अधिक व अबैध शराब को किसी भी रुप मे प्रयोग के लिए अचानक अधिकारियों के धमकने से शराब के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिस दुकान पर रेट सूची नहीं दिखाई देता वहाँ रेट सूची चस्पा किया गया था। बियर और अंग्रेजी शराब की दुकानों को चेक करने के बाद जब देशी शराब पर अधिकारी द्वय पहुँचे तो दुकान के अंदर गंदगी देख एसडीएम भड़क गए।
वही दुकान के बाहर प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास के कूड़े का ढेर देख सेल्समैन को डांटते हुए पूछा कि ये प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास कहां से आया है यहां पर कही तुम तो नहीं बेचते हो जिसपर सेल्समैन ने कहा कि बगल के दुकानदार बेचते है। सेल्समैन के जबाब से एसडीएम असन्तुष्ट दिखे और उसे जलाने या साफ करने की हिदायत देकर चले गए।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…