Categories: बलिया

क्रिकेट खेलते समय दो गुटों में मारपीट, पूर्व महिला प्रधान समेत आधा दर्जन युवक घायल

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पास युवकों के दो गुटों में आपस में विवाद हो गया। खेल के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें पूर्व महिला प्रधान समेत आधा दर्जन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि मामला उभांव थाना क्षेत्र के बहोरवा ग्राम का है। जहां सोमवार देर शाम कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच युवकों के दोनों गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया और देखते ही देखते यह विवाद इतना बड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। लाठी-डंडे से लैस हो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट में पूर्व महिला प्रधान नाहिदा (45), मोहम्मद शाह (35), नादिर (18) तथा दूसरे पक्ष के हिमांशु (16), अभय (17) व प्रिंस (18) घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।

पूरी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरे मामले में कार्यवाही जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago