बेल्थरा रोड के सोनाडीह में दो दोस्तों के ज़हर खाने का मामला सामने आया है जिसके बाद में गांव-घर में हंगामा मच गया। दोनों को सियर सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक को रेफर कर दिया। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका जवाब नहीं मिल सका है।
बता दें की सोनाडीह निवासी 18 वर्षीय शुभम व 17 वर्षीय ज्ञानसागर गहरे दोस्त हैं। वह अक्सर एक साथ ही घूमते-फिरते नजर आते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम करीब छह बजे गांव के बाहर डीह बाबा स्थान के पास दोनों अचेतावस्था में पड़े मिले।
कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उनके उपर पड़ी तो परिजनों को जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्ञानसागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि परिजन अपनी सहुलियत के लिये उसे मऊ लेकर चले गये।
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के एक साथ रहने तथा विषाक्त खाने की कहानी के पीछे लोग अपना-अपना तर्क दे रहे हैं। हालांकि फिलहाल असली वजह उनके घर-परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…