यूपी के कैबिनेट मंत्री ने ही उठाए एनकाउंटर पर सवाल, कहा- प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे अधिकारी

बलिया- अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले यूपी की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रमोशन के लिए एनकाउंटर कर रहे हैं.

उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की भी मांग की. बता दें कि बीजेपी सरकार में अपराधियों के खिलाफ लगातार एनकाउंटर किए जा रहे हैं. इसे लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं कि जहां जरूरत नहीं है, वहां भी जबरन मार दिया जा रहा है. इसे लेकर विपक्षी पार्टियां भी सरकार को घेरती रही हैं.

 

इसके साथ ही राजभर ने कहा कि पिछड़े, अति पिछड़े, दलित व अति दलित 2019 के चुनाव में अहम् भूमिका निभाएंगे. ये एक तरह से ब्रह्मास्त्र होंगे. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही इन जातियों का किसी ने भी ख्याल नहीं रखा है.

ये पहला मौका नहीं है जब कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान दिया हो. इससे पहले भी वह लगातार निशाना साधते रहे हैं. सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष राजभर का बीजेपी से गठबंधन है.

उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा कि अगर हिम्मत है तो बीजेपी उन्हें गठबंधन से निकालकर दिखाए. उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का भी बयान दिया था, हालांकि फिर उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago