बेल्थरा रोड- दो दोस्तों ने एक साथ खाया ज़हर, इलाके में हड़कंप

बेल्थरा रोड के सोनाडीह में दो दोस्तों के ज़हर खाने का  मामला सामने आया है जिसके  बाद में गांव-घर में हंगामा मच गया। दोनों को सियर सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक को रेफर कर दिया। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका जवाब नहीं मिल सका है।

बता दें की सोनाडीह निवासी 18 वर्षीय शुभम व 17 वर्षीय ज्ञानसागर गहरे दोस्त हैं। वह अक्सर एक साथ ही घूमते-फिरते नजर आते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम करीब छह बजे गांव के बाहर डीह बाबा स्थान के पास दोनों अचेतावस्था में पड़े मिले।

कुछ देर बाद गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उनके उपर पड़ी तो परिजनों को जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने ज्ञानसागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, हालांकि परिजन अपनी सहुलियत के लिये उसे मऊ लेकर चले गये।

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों के एक साथ रहने तथा विषाक्त खाने की कहानी के पीछे लोग अपना-अपना तर्क दे रहे हैं। हालांकि फिलहाल असली वजह उनके घर-परिवार के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago