बलिया में दो समुदाय के बीच झड़प, एक की मौत, 8 लोग घायल

बलिया डेस्क:  बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प में एक किशोर की मौत (Teenager Died) का मामला सामने आया है . इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल बताये गए हैं. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया की खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में सोमवार की रात दो संप्रदाय से जुड़े लोगों में के बीच शुरू विवाद ने तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

इस वारदात में 16 वर्षीय हमजा उर्फ फरदीन खान की मौत हो गई और दोनों पक्षों के आठ व्यक्ति घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से पांच को जिला अस्पताल द्वारा रेफर करने पर वाराणसी ले जाया गया है.

रास्ते में गुजरते वक्त की थी अभद्रता
पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र नाथ ने बताया कि सुहैल खान अखिलेश चौरसिया की बहन से फोन पर बात किया करता था. सोमवार रात सुहैल का रिश्तेदार वसीम अपने परिवार की एक महिला के साथ अखिलेश के घर के पास से गुजर रहा था तभी अखिलेश ने वसीम से सुहैल की शिकायत कर दी और इस दौरान अपशब्द भी कहे.

पुलिस बल और पीएसी है तैनात

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते उनके बीच विवाद शुरू हो गया जो बाद में गहरा गया. इस बीच दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया. घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया. हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है. इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है.


गांव में तनाव न बढ़े इसके लिए पुलिस के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं. तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल के अलावा पीएसी की तैनाती की गई है. पुलिस यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने का लगातार प्रयास कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago