उत्तर प्रदेश आने के लिए ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जनसुनवाई पोर्टल पर विशेष लिंक जारी

देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार ने खास तैयारी शुरू की है। यूपी सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर सरकार ने प्रदेश से बाहर जाने के इच्छुक और प्रदेश में वापस आने वाले मजदूरों (UP Migrating Laborers Registration) के लिए एक खास लिंक बना दिया है।

ये लिंक सरकार के जनसुनवाई पोर्टल के होमपेज पर दिया गया है, जिसकी मदद से मजदूर अपने आवेदन कर सकते हैं। लोग अगर चाहें तो इस लिंक की मदद से यहां क्लिक करके भी रजिस्ट्रेशन पेज पर जा सकते हैं।
प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस पोर्टल पर मजदूर ओटीपी रजिस्ट्रेशन के जरिए मोबाइल नंबर के साथ अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद इन मजदूरों को जिस राज्य में जाना या जहां से आना है उसकी जानकारी और अपनी आईडी से संबंधित डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद इन डिटेल्स को संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

 

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन
बता दें कि यूपी सरकार के पहले महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही पोर्टल के जरिए मजदूरों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। कई प्रदेशों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा सरकार ने स्थानीय थानों के माध्यम से प्रशासन तक अर्जी पहुंचाने के लिए ऑफलाइन सुविधा भी दी है।

बता दें कि जनसुनवाई पोर्टल का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों के बीच जनता के मुद्दों को पहुंचाने के लिए होता है। प्रदेश के लोग इस पोर्टल पर अपने इलाके या आम समस्याओं से जुड़े विषयों पर समस्याओं को रजिस्टर करते हैं, जिसे संबंधित विभाग को भेजा जाता है। जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर ग्राम पंचायत के स्तर तक की समस्याओं को एक ही स्थान पर रजिस्टर किया जा सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago