बलिया के एनएच-31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के पास सड़क हादसा हो गया। इससे 2 बाइकों को भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 3 घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार की शाम नीरुपुर ढाले के पास आमने-सामने हुई बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, इसमें राजेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव निवासी नई बस्ती बजरहा थाना हल्दी, धनेश यादव पुत्र भरत यादव, सुजीत यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज से लोग घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी मिथिलेश कुमार ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धनेश यादव की स्थित नाजुक देख हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जबकि सुजीत का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…