बलिया में अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी बीच दुबहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टाटा सुमो कार में विभिन्न जगहों पर छुपा कर रखे 45,900 रुपये कीमत के आफ्टर डार्क ब्लू की 306 शीशी बरामद किए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि टाटा सुमो कार में स्टेपनी के टायर को काट कर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी गई थी। इसके साथ ही सीट के नीचे और बोनट में अलग से डिब्बे जैसा स्थान बनाकर शराब बिहार ले जाई जा रही थी। वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रुकवाया। विभिन्न जगहों से 55 लीटर 180 एमएल की 306 आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की बरामद हुई।
टाटा सुमो पर राहुल कुमार पुत्र सुरेश पोद्दार मौजूद था। पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अवैध शराब बरामद करने वालों में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, तरुण मिश्रा, शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रेमचंद यादव, आलोक सिंह, लाल बहादुर यादव, सचिन कुमार व सर्वजीत कुमार शामिल रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…