बलिया- ग्राहक सेवा केंद्र लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, BJP नेता का आया नाम

बलिया– एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र भीखाछपरा (चेताछपरा) में हुए लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। इनमें से एक आरोपी ने इस मामले में बीजेपी के एक युवा नेता की संलिप्तता बताई है।

लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक, लूट के मामले में गिरफ़्तार आरोपित इशांत सिंह ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी भाजपा के एक युवा नेता को पहले से थी।

आरोपी ने बताया कि बीजेपी नेता के दरवाजे पर ही लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी को खड़ा किया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी के बयान को सिरे से नजरंदाज कर दिया।

जब आरोपी बीजेपी नेता का नाम ले रहा था तो पुलिस ने उसे डांटकर चुप करा दिया। बता दें कि इसी महीने की दो तारीख को भीखाछपरा स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की वरदात को अंजाम दिया गया था। इस लूटकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

पुलिस की तलाश आख़िरकार शुक्रवार की रात उस वक़्त पूरी हो गई जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसने लक्ष्मण छपरा मोड़ के पास से लूटकांड के आरोपित लक्ष्मणछपरा गांव निवासी इशांत सिंह व बैरिया थाना क्षेत्र के चौबे टोला निवासी अभय चौबे को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुाबिक़ आरोपियों के पास से 32 बोर का रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस के साथ ही लूट के 16 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ये लूट गाजीपुर जेल में बंद बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विकास सिंह की जमानत व इलाज के पैसों लिए की थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago