Categories: बलिया

नलकूप की समस्या से मिलेगी मुक्ति, तीन दिन में होगा शिकायत का निपटारा

बलिया के लोगों को अब खराब नलकूप की समस्या ज्यादा दिन तक झेलनी नहीं पड़ेगी। अब खराब हुए नलकूप की शिकायत मिलने के तीन दिनों के भीतर उसे ठीक कर दिया जाएगा। जिले के राजकीय नलकूप खराब होने की जानकारी मिलने के तीन दिनों के अंदर उसे दुरुस्त किया जा सकेगा। ऐसा नहीं होने पर संबंधित विभाग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर विभागों को निर्देशित किया जा चुका है।

बलिया जिले में कुल 17 ब्लॉक क्षेत्र हैं। इन 17 ब्लॉक क्षेत्रों में कुल 871 राजकीय नलकूप स्थापित हैं। इन नलकूपों के रखरखाव के लिए शासन की ओर से चार सहायक अभियंता और दर्जनभर अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। इसके बाद कई तकनीकी कारिगरों को भी काम पर लगाया गया है। फिर भी बलिया में आए दिन नलकूपों के बिगड़ने की खबरें सामने आती रहती हैं। नलकूपों के बिगड़ने के बाद इन्हें जल्दी मरम्मत नहीं किए जाने की शिकायत आती रहती है।

नलकूप खंड बलिया के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भारती ने नलकूप से जुड़े शिकायतों के निपटारे के लिए नई व्यवस्था बनाई है। ताकि नलकूपों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। अधिशासी अभियंता के मुताबिक जिले में अब नलकूप बिगड़ने की शिकायत मिलते ही अगले तीन दिनों के भीतर उसका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो जिम्मेदार अभियंता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago