Categories: बलिया

बलिया- पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, 2 सगे भाईयों पर चाकू से हमला

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सोनपुरा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया गया। जहां देर शाम रंजिश में दो युवकों को हमलावरों ने चाकू से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही मामले की जांच भी कर रही है। दो सगे भाईयों पर हमला किया गया है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।

दरअसल सोनपुरा खुर्द के सुनील कश्यप और सोनपुर कला के सोनू गुप्ता के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। जिसके बाद युवकों के साथ लामबंद होकर हमलावरों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। लहूलुहान युवकों को देख गांव में तनाव का माहौल बन गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों पर हमला हुआ, वह सगे भाई हैं।विवाद के बाद हमला किया गया है।

वहीं क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने हमलावरों के घर दबिश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीहरोड मंटू राम ने बताया मामले में घायलों के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश भी जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago