यह है ब’लिया पु’लिस, द’लि’त बच्ची से रे’प का नहीं दर्ज हो रहा मुकदमा, सादे कागज़ पर लगवाया अंगूठा

बलिया डेस्क एक तरफ जहाँ पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक सभी लगातार महिला सुरक्षा की बात अपने बयानों में दोहराते रहते हैं, वहीँ दूसरी तरफ प्रशासन एक रे’प पीड़िता का मामला दर्ज करने में ही आना कानी कर रहा है. मामला मनियर क्षेत्र के एक गाँव का है जहाँ पर एक छात्रा की माँ से अपनी बेटी के साथ रे’प का आरोप एक शख्स पर लगाया है. अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक यह घटना दस सितंबर की है और इसके ठीक अगले दिन ही मनियर थाने पर तहरीर दी गयी पीड़ित परिवार की तरफ से.


लेकिन पुलिस ने महज़ एक सादे कागज़ पर अंगूठा लगवा लिया और कार्यवाही करने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया. पीड़िता की माँ का कहना है कि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है. पीड़ित छात्रा दलित है. इसके बाद पीडि़ता की मां ने एसपी को ख़त लिखकर मदद की गुहार लगाई है. इस ख़त में महिला ने लिखा है कि वह एक गरीब दलित महिला है. उसके पति बाहर रहते हैं और वह अपने बच्चों के साथ एक झोपड़ी में रहती है.


महिला ने कहा है कि जब नौ साल की उसकी बेटी स्कूल जाती थी तो गाँव का एही एक युवक अक्सर उसे बीच रास्ते में रोककर गा’ली गलौ’ज करता था लेकिन दस सितंबर को जब उसकी बच्ची रात में खेत गयी थी तो इस दौरान उनसे उसकी बेटी पकड़ लिया और उसका मु’ह दबा’कर बच्ची का रे’प कर दिया.

महिला का कहना है कि उसकी बेटी चिल्लाई तो आस पास के लोगों ने उस आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह वहां से भाग निकला. इसके बाद अब इतना दिन गुजरने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. महिला ने अपने ख़त में एसपी से बच्ची का मेडिकल कराने की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago