Categories: बलिया

भागलपुर पुल पर भारी वाहनों पर रोक से ट्रक चालक परेशान, हो रहा आर्थिक नुकसान

बलियाः देवरिया व बिहार प्रांत से जोड़ने वाले भागलपुर पुल लोगों की परेशानी की सबब बना हुआ है। कारण ये कि पुल की बेयरिंग कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में पुल से एक माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते ट्रक चालक काफी परेशान है।

ट्रक चालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले करीब डेढ़-दो सालों से पुल का यही हाल है। बेयरिंग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस समस्या का स्थायी निकाल नहीं हो पा रहा। इस पुल से रोजाना लगभग 200 से अधिक ट्रकों का आवागमन होता है लेकिन बेयरिंग खराब होने से भारी वाहनों के आवगमन पर रोक लगा दी गई है।

जिसके कारण ट्रक चालकों की आमदनी पर असर पड़ रहा है। ट्रक मालिक बिहार व सोनभद्र से गिट्टी बालू लादकर देवरिया और गोरखपुर के लिए सप्लाई करते हैं। लेकिन पुल पर आवागमन बंद होने से गोरखपुर जाने के लिए ट्रक चालकों को दोहरीघाट-बड़हलगंज से कपारवार घाट पुल होते हुए 106 किमी से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसके कारण सफर काफी लंबा हो गया है और इससे मुनाफे के जगह नुकसान हो रहा है।

वहीं पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने से देवरिया जनपद से बेल्थरारोड पढ़ने आने वाले छात्रों को जहां पैदल ही पुल पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं विद्यालयों से उन्हें घर भेजने के लिए छोटी वाहनों को कई चक्कर लगाना पड़ रहा है। बीते कई महीनों से यही हाल है। जिससे कारण राहगीर परेशान है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago