बलियाः देवरिया व बिहार प्रांत से जोड़ने वाले भागलपुर पुल लोगों की परेशानी की सबब बना हुआ है। कारण ये कि पुल की बेयरिंग कई दिनों से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में पुल से एक माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते ट्रक चालक काफी परेशान है।
ट्रक चालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले करीब डेढ़-दो सालों से पुल का यही हाल है। बेयरिंग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस समस्या का स्थायी निकाल नहीं हो पा रहा। इस पुल से रोजाना लगभग 200 से अधिक ट्रकों का आवागमन होता है लेकिन बेयरिंग खराब होने से भारी वाहनों के आवगमन पर रोक लगा दी गई है।
जिसके कारण ट्रक चालकों की आमदनी पर असर पड़ रहा है। ट्रक मालिक बिहार व सोनभद्र से गिट्टी बालू लादकर देवरिया और गोरखपुर के लिए सप्लाई करते हैं। लेकिन पुल पर आवागमन बंद होने से गोरखपुर जाने के लिए ट्रक चालकों को दोहरीघाट-बड़हलगंज से कपारवार घाट पुल होते हुए 106 किमी से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसके कारण सफर काफी लंबा हो गया है और इससे मुनाफे के जगह नुकसान हो रहा है।
वहीं पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने से देवरिया जनपद से बेल्थरारोड पढ़ने आने वाले छात्रों को जहां पैदल ही पुल पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं विद्यालयों से उन्हें घर भेजने के लिए छोटी वाहनों को कई चक्कर लगाना पड़ रहा है। बीते कई महीनों से यही हाल है। जिससे कारण राहगीर परेशान है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…