यूपी में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। ताज़ा मामला बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास बुधवार दोपहर ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की जिला अस्पताल पहुंचने पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार वैशाली जिला( बिहार) निवासी विनोद राय (28) एवं धर्मेंद्र (45) एक ही बाइक से बलिया आ रहे थे। बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही शंकर होटल के आगे पहुंचे कि बलिया की ओर से भरौली जा रहे ट्रक से बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई।
इसमें विनोद राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र की मौत सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद हो गई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…