Categories: देश

जासूसी के आरोप में भारतीय सेना का जवान मेरठ छावनी से गिरफ्तार

भारतीय सेना की सिग्नल रेजिमेंट के एक जवान को जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान के लिए जानकारी जुटाने और साझा करने का आरोप है।

ताजा जानकारी के अनुसार जवान उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दस साल से भारतीय सेना में है। जवान तकरीबन 10 महीनों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके अलावा जवान की पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भी बात हुई है।

अहम जानकारी यह भी मिल रही है कि जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं। आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले जवान के कारनामों की भनक लगी थी। जिसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

गौरतलब है कि ‘सिग्नल कोर’  सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। गिरफ्तार किया गया जवान इसी कोर में तैनात था। जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। हालांकि मेरठ छावनी में ऐसा पहली बार है जब किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago