बलिया में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

यूपी में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे।  ताज़ा मामला बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास बुधवार दोपहर ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की जिला अस्पताल पहुंचने पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिला( बिहार) निवासी विनोद राय (28) एवं धर्मेंद्र (45) एक ही बाइक से बलिया आ रहे थे। बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग  पर  जैसे ही शंकर होटल के आगे पहुंचे कि बलिया की ओर से भरौली जा रहे ट्रक से बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई।

इसमें विनोद राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र की मौत सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद हो गई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर  ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago