Categories: बलिया

बलियाः स्वर्गीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर हुआ श्रृद्धांजलि कार्यक्रम

बलिया में स्वर्गीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार के सभागार में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने अधिवक्ता स्व. भैया वीरेंद्र सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. भैया वीरेंद्र सिंह को न्याय प्रक्रिया का चलता-फिरता संस्थान बताया।

उन्होंने कहा कि वे गरीबों को सस्ता न्याय दिलाने के लिए जीवन भर समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर एसोशिएसन के महासचिव अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, अजय सिंह, सुशील श्रीवास्तव, मुरारी मोहन सिंह,अरविन्द कुमार, ममतेश पांडे, संजय यादव, शिव कुमार तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। स्व. भैया वीरेंद्र सिंह के पुत्र विराट सिंह और विशाल सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago