Categories: बलिया

बैरिया में 1 करोड़ 95 लाख से बनने वाले नाले का अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार ने किया भूमिपूजन

बलिया की बैरिया नगर पंचायत में 1 करोड़ 95 लाख 98 हजार की लागत से नाला का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने नाला निर्माण का भूमिपूजन किया।

बता दें कि बैरिया नगर पंचायत के इस कार्यकाल का यह पहला कार्य है। यह नाला वार्ड संख्या 8, 11, 14 में जल निकासी के लिए बनाया जाएगा, जो बैरिया में चुन्नू सिंह के घर से बीवी टोला हनुमान मंदिर होते हुए भागड़ नाला में मिलाया जाएगा। इस मौके पर शिव कुमार वर्मा ने कहा कि कार्य मानक के अनुसार हो, इसके लिए आप लोगों को भी निर्माण कार्य पर नजर रखना होगी। यह कार्य अधिकतम 6 माह में पूरा हो जाएगा, जो 5 भाग में किया जाएगा।

उन्होंने अगले चरण में बैरिया नगर पंचायत में पेयजल और प्रकाश की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने की बात कही। इस मौके पर कमलेश सिंह, राजेश वर्मा, अनिल पांडेय, भीम यादव, रोशन वर्मा, मनोज केसरी के अलावा नगर पंचायत के अवर अभियंता आलोक आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago