आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को बलिया में दी गई श्रद्धांजलि

बलिया डेस्क : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन 25वें दिन भी जारी है. कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं. आंदोलन में मारे गए किसानों को रविवार को सिंघू बॉर्डर समेत अन्य जगहों पर श्रद्धांजलि दी जा रही है.  इसी क्रम में बलिया शहर के शहीद पार्क में आम लोगों की तरफ से उनको श्रद्धांजलि  अर्पित की गई गई.

किसान सभा (एआईकेएस) ने कल दावा किया कि 26 नवंबर से जारी विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले 33 किसानों की मौत दुर्घटनाओं, बीमारी और ठंड के मौसम की वजह से हुई है. जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में ”श्रद्धांजलि दिवस” मनाया जाएगा.

बलिया में सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तीनो कृषि कानूनों के कारण देश भर के किसान कार्पोरेट घरानों से क़र्ज़ लेकर जिसपर ब्याज भी देना पड़ेगा, अपने ज़मीनों को उनके हाथों गिरवी रखना पड़ेगा क्योंकि जब पूंजीपति किसान को बीज, खाद और सिचाई तथा कृषि उपकरण वही देंगे. दूसरा मंडी व्यवस्ता भी समाप्त हो जायेगी,इसलिए किसान मांग कर रहे हैं कि एम.एस.पी को गारंटी दर्ज़ा दिया जाए.

इस काले कानून से जमाखोरों व कालाबाजारी को छूट दे दी गई है. अब राशन की दुकाने समाप्त हो जायेगी और गरीब भूखे मरेंगे. शहीद पार्क में हुई इस सभा की अध्यक्षता परमात्मा नन्द राय व संचालन तेज़ नारायण ने किया.इस कार्यक्रम में राजशेखर, लक्ष्मण यादव, अमरेंदर, कन्हिया प्रसाद, राम कृषण, विजय शंकर, इकबाल हुसैन, रविन्द्र सिंह, संतोष सिंह, अतहर, मिथलेस, सरदार जीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago